मुगलसराय: बिछिया धरना स्थल पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन, उद्यान विभाग के अफसरों पर धोखाधड़ी का आरोप
जिला मुख्यालय के बिछिया धरना स्थल पर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं आरोप लगाया कि उद्यान विभाग द्वारा किसानों को निशुल्क बीज वितरित करने में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने अधिकारी को ज्ञापन सौपकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।