कोखराज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार गिरफ्तार
एक बदमाश के पैर में लगी गोली, वाहन समेत लाखों की बरामदगी
कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के रोही ओवरब्रिज के पास पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, रोही ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक वाहन समेत लाखों रुपये की संपत्ति बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#Kaushambi #Kokhraj #SOG #PoliceEncounter #CrimeNews KaushambiNews Encounter Arrest