त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त
कौशांबी। आगामी त्योहारों और जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने शनिवार को पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ ही त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने बीएनएस, बीएनएसएस समेत विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मुकदमों की प्रगति की समीक्षा की। नकबजनी, लूट, झपटमारी और गौवध जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र अनावरण करने के निर्देश दिए।
एसपी ने अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई तथा हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी करने को कहा। आगामी त्योहारो�