प्राचीन दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मंझनपुर। शनिवार को मंझनपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं निर्माणाधीन कार्यों का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने स्थलीय अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।पालिका अध्यक्ष ने संबंधित कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं। उन्होंने कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के भी निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राचीन धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार में गुणवत्ता और मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और मंदिर का स्वरूप लंबे समय तक सुरक्षित रहे। #kaushambivoice #Kaushambi #nagarpalika #highlight Kaushambi Voice Viral Videos पत्रकार आजाद पासी Beerendra Saroj Fauji Vijay Tiwari Gyanender Tiwari Journalist