एयर गन मामले में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, मुकदमा वापस लेने की मांग
व्यापारियों ने एसपी के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, एयर गन लौटाने और वीडियो वायरल करने वाले पर कार्रवाई की मांग
कौशांबी। सराय अकिल में 15 अगस्त को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान एयर गन को लेकर दर्ज मुकदमे के विरोध में व्यापारियों ने रविवार को शिव शक्ति धाम मंदिर में बैठक की। बैठक के बाद व्यापारियों ने कौशांबी एसपी के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी ज्ञान सिंह को सौंपकर व्यापारी हित में कार्रवाई की मांग की।
बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कस्बावासी और व्यापारी शामिल हुए थे। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें असलहे का प्रदर्शन किए जाने का आरोप लगा। पुलिस ने वीडियो की जांच की तो उसमें दिखाई दे रहे हथियार एयर गन पाए गए। पुलिस ने मामले में चार व्यापारियों के