संगठन की शिकायत पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने दिखाई तत्परता, वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
तिल्हापुर मोड़ से हटाया गया कूड़े का ढेर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस; संगठन की पहल और प्रमुख प्रतिनिधि की सक्रियता की सराहना
कौशांबी। नेवादा विकासखंड के तिल्हापुर मोड़ पर वर्षों से जमा कूड़े के ढेर की समस्या आखिरकार दूर हो गई। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की पहल और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा की तत्परता से कूड़ा हटवाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला संगठन मंत्री हर्षवर्धन कुशवाहा ने लंबे समय से बनी समस्या को संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद केसरवानी के संज्ञान में लाया। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जिला अध्यक्ष ने तत्काल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा से समस्या के समाधान की मांग की।
संदीप मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिना देरी किए ग्राम प्रधान पेरई राम प्रक�