बंजरिया: राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनकट में भवन निर्माण के लिए जमीन दान करने वाले दो भाइयों को मुखिया ने किया सम्मानित
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनकट में भवन निर्माण के लिए दो कट्ठा जमीन दान करने वाले दो भाइयों को सिसवापूर्वी की मुखिया तान्या परवीन ने सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुखिया ने उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। सम्बोधन में बताया कि विद्यालय में जमीन की कमी थी,जिसके कारण भवन निर्माण नही होंप रह था,अब बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकते।