श्रावणी मेला 2026 के चतुर्थ सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। देर रात जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव एवं एसएसपी श्री कांतेश कुमार मिश्र ने अधिकारियों की टीम के साथ कांवरिया मार्ग का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर यातायात, सुरक्षा एवं कांवरियों की सुविधाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar