गुरु रविदास जयंती पर मुजफ्फरपुर में समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत, 11 कलश यात्रा वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी
मुजफ्फरपुर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। समाहरणालय परिसर से मुजफ्फरपुर विधायक श्री रंजन कुमार, जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने 11 कलश यात्रा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया।
इन वाहनों को जिले के 2,751 अनुसूचित जाति टोलों में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को श्री संत रविदास विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे। कुल 1,131 शिविरों के माध्यम से 2,751 टोलों को कवर किया जाएगा। इन शिविरों में राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, शिक्षा, आंगनबाड़ी, आधार, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नल-जल, जॉब कार्ड, जीविका, विद्युत कनेक्शन सहित 22 योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल होगी।
अभियान के तहत IEC वैन, खेल प्रतियोगिता, साइकिल रैली, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी तथा AI, 3D प्रिंटिंग और Industry 4.0 से जुड़े कौशल प्रशिक्षण जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
#TirhutNow #Muzaffarpur #GuruRavidasJayanti #SamrastaSankalpAbhiyan #MuzaffarpurNews