अंतिम सोमवारी पर मुजफ्फरपुर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध, डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान
मुजफ्फरपुर। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
जिला पदाधिकारी कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने सोमवार की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से कांवड़िया मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग के विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील स्थलों पर रुककर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं की समीक्षा की।
#photooftheday #photos #nonfollowers #