नोहटा पहुंची संत रविदास जी की कलश वंदन यात्रा, राज्यमंत्री द्वय, सांसद एवं धर्माचार्य हुए सम्मिलित
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी के नेतृत्व में आयोजित समरसता संकल्प अभियान कलश वंदन यात्रा पांचवें एवं अंतिम दिवस नोहटा पहुंची।
कार्यक्रम में प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, श्याम शिवहरे, रूपेश सेन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, धर्माचार्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।
07 सितंबर से प्रारंभ हुई इस यात्रा के दौरान लगभग 65 ग्रामों में स्थित संत रविदास जी के मंदिरों में कलश स्थापना की गई।
राष्ट्रीय संत श्री रामदयाल शास्त्री जी ने संत रविदास जी के समरसता, समानता एवं सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के संदेश—समरसता, समानता और सामाजिक एकता को जन-जन तक पहुंचाने वाला यह अभियान श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव का प्रेरणादायी उदाहरण बना।