नारासन: मोहम्मदपुर जट गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को मोहम्मदपुर जट गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया की 10 अगस्त की रात उनके यहां कार्यक्रम हो रहा था। कार्यक्रम में सभी मेहमान शामिल थे। तभी आरोपी अरुण ने अचानक हर्ष नाम के एक युवक पर हमला कर दिया। जिसमें हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अरुण के खिलाफ आज मुकदमा दर्ज कर लिया है।