नारासन: जौरासी जबरदस्तपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में एक युवक की मौत, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जौरासी जबरदस्तपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की हुई मौत के मामले में फरार चल रहे माजिद पुत्र इनाम को गिरफ्तार कर लिया है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मोहर्रम अली नाम के एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।