नारासन: हज्जरपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ एक अज्ञात किशोर का शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हज्जरपुर गांव के पास आज रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात किशोर का शब्द बरामद हुआ है। शव को देख कर लगता है कि किशोर की मौत ट्रेन की चपेट में आने के कारण हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब अज्ञात किशोर की पहचान करने के प्रयास में जुट गई है।