JTET परीक्षा को लेकर चक्रधरपुर पुलिस अलर्ट, सभी परीक्षा केंद्रों पर निकाला फ्लैग मार्च
चक्रधरपुर। आगामी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET-2026) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चक्रधरपुर थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च से पूर्व पुलिस पदाधिकारियों द्वारा प्रतिनियुक्त जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सभी जवानों को ड्यूटी के दौरान पालन किए जाने वाले Do's & Don'ts की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, विधि-व्यवस्था के संधारण तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।
#trendingpost #facebookpost #viralpost #citilivejharkhand #sharmahari009