तरबगंज: पुरेडाल में जमीनी विवाद में दो दर्जन लोगों ने पीड़ित पक्ष पर हमला कर बम से गिराया घर, मारपीट में तीन लोग हुए घायल
उमरी बेगमगंज थानांतर्गत पुरेडाल में मंगलवार की मध्यरात्रि में जमीनी विवाद को लेकर असलहों व हॉकी डंडों से लैश दो दर्जन लोगों ने मिहीलाल के घर पर धावा बोलकर मारपीट करने लगे। तथा बम मारकर घर भी गिरा दिया। मारपीट में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।