तरबगंज: बच्चों के विवाद को लेकर बड़े लोगों में हुई मारपीट,छप्पर उजाड़ने पर भी चटकी लाठियां, नवाबगंज पुलिस ने आठ पर दर्ज किया केस
नवाबगंज थानांतर्गत मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने 8लोगों पर केस दर्ज किया है। खड़ौआ चौहान पुरवा में बच्चों के विवाद को लेकर गांव के शत्रोहन चौहान,राहुल, लक्ष्मी देवी तथा सनीदेवल ने पिंकी से गालीगलौज करते हुए मारपीट की जबकि जैतपुर माझा के केवटहिया में गंगा प्रसाद से गांव के साधु,मोहन, दुर्गा, कल्लू एक आए और छप्पर उजाड़ने लगे मना करने पर मारपीट की।