तरबगंज: कप्तान के दखल पर तीन महीने बाद दर्ज हुवा हत्या का केस, जांच में जुटी पुलिस, उमरी बेगमगंज थाने के डिकसिर की घटना
उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र के डिकसिर में तीन महीने पहले दुर्घटना में घायल मोहम्मद हनीफ के इलाज के दौरान मौत के मामले में कप्तान विनीत जायसवाल की दखल पर सलमान उर्फ धूपी पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।मृतक की पत्नी आसिया बानो ने बीती 23 फरवरी को उसके पति को घुमाने के बहाने बाइक से ले जाकर घायल करने,इलाज के दौरान मौत पर पति की हत्या का आरोप लगाकर शिकायत की थी।