तरबगंज: मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज
डिक्सिर निवासी आशिया बानो ने पुलिस अधीक्षक गोंडा को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है।कि उनके पति मोहम्मद हनीफ उर्फ कप्तान को उनके दोस्त सलमान उर्फ धपी 23 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे अपनी बाइक पर घूमने के बहाने लेकर गए,और बाहर ले जाकर मारा पीटा,जिससे मेरे पति गंभीर रूप से घायल हो गये । जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। इलाज के दौरान 25 फरवरी को उनकी मौत हो गई।