तरबगंज: अकबरपुर गांव के सामने जंगली जानवर से स्कूटी टकराई,स्कूटी सवार दो लोग हुए गंभीर रूप घायल।
तरबगंज तहसील क्षेत्र के कटरा टिकरी मार्ग पर स्थित अकबरपुर गांव के सामने मंगलवार को 12 बजे सड़क पार कर रहे जंगली जानवर से एक स्कूटी टकरा गई। जिससे सवार दो लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गये। घायल दोनों लोग अयोध्या से दर्शन पूजन कर अपने घर मनकापुर जा रहे थे । स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज चल रहा है।