तरबगंज: होटल पर खाना खाया और पैसा मांगने पर कर दी मालिक की पिटाई, वजीरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपी को भेजा न्यायालय
वजीरगंज थानाक्षेत्र के अयोध्या गोंडा मार्ग पर चंदापुर के पास स्थित होटल पर तरबगंज थानाक्षेत्र के शुक्लनपुरवा निवासी मोहित मिश्र व सोनूमिश्र तथा सिंगहाचंदा निवासी दिनेशतिवारी व एक अन्य ने साथ में भोजन किया।होटल संचालक राजेश वर्मा के मुताबिक पैसा मांगने पर उपरोक्त आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने केस दर्ज कर करवाई की बात कही।