कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न गंगा घाटों का किया निरीक्षण।
लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, बैरिकेडिंग, नाव, गोताखोर, मेडिकल टीम एवं भीड़ प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने एवं पूरी मुस्तैदी से तैनात रहने का निर्देश दिया।