विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का भव्य शुभारंभ!
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राज्य के विकास, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं:
• बाबा हरिहरनाथ मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार पर ₹1,000 करोड़ आवंटित करने की घोषणा।
• अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ नौकरी-रोजगार तथा 50 लाख महिलाओं को ‘पशु सखी’ बनाने का लक्ष्य।
• स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने हेतु सोनपुर में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) इकाइयों की स्थापना।
• 32 दिवसीय मेले में पर्यटन ग्राम के अंतर्गत 6 राजवाड़ी स्विस कॉटेज (देसी पर्यटकों हेतु ₹3,000 एवं विदेशी पर्यटकों हेतु ₹5,000 प्रतिदिन), आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज, आधुनिक लाइट एंड साउंड शो तथा प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन।
22 नवंबर से 23 दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस महाआयोजन में जिला प्रशासन, सारण की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का हार्दिक स्वागत है।
#SonpurMela2026 #HariharKshetraMela #SamratChoudhary #SaranAdministration #BiharTourism
Samrat Choudhary Bihar Tourism Soochna Jansampark Chief Minister's Office BIHAR SonpurMela Official District Administration Saran - Official Incredible India Ministry of Tourism
Saharsa, Bihar | Nov 23, 2026