बड़ौत: रंछाड़ में घर के आंगन में आकाशीय बिजली गिरने से एक मवेशी की मौत व पेड़ हुआ क्षतिग्रस्त, विद्युत उपकरण हुए खराब
Baraut, Bagpat | Mar 3, 2024 रंछाड़ गांव निवासी सतेंद्र पुत्र हरपाल के घर के आंगन में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई तथा एक पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गया। बीती रात्रि बिजली गिरने का धमाका इतना तेज था कि ग्रामीण भयभीत हो गए। जिससे पीड़ित ग्रामीण का सबमर्सिबल व सभी विधुत उपकरण खराब हो गए। ग्रामीणों ने पीड़ित के लिए प्रशासन से मुवावजे की मांग की है।