बड़ौत: बागपत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र से 14 वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार, अदालत में किए पेश
Baraut, Bagpat | Mar 1, 2024 बागपत पुलिस ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के मामले में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर 14 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें चांदीनगर पुलिस ने 3, बागपत पुलिस ने 2, सिंघावली अहीर पुलिस ने 2, बड़ौत पुलिस ने 2, रमाला पुलिस ने 2, बिनोली पुलिस ने 1, छपरौली पुलिस ने 1 व बालैनी पुलिस ने 1 वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है।