बड़ौत: निरपुड़ा में घर में घुसकर महिला से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
Baraut, Bagpat | Mar 2, 2024 निरपुड़ा गांव निवासी मोनिका पत्नी कपिल ने दोघट थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसका पति घर से बाहर गया हुआ था। उसके जेठ की लड़की ने उसके साथ मारपीट की तथा उसे जान से मारने की कोशिश की। उसके जेठ व सास ने ईंट पत्थर मारकर घर का दरवाजा तोड़ दिया। मारपीट की घटना घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग की है।