बड़ौत: लुहारी के संत कबीर बाबा आश्रम के जीर्णोद्धार का झांसा दे दबंगों ने कराया बैनामा, लोगों ने पंचायत कर की कार्रवाई की मांग
Baraut, Bagpat | Mar 2, 2024 लुहारी गांव के संत कबीर बाबा आश्रम और मंदिर का मामला अब तूल पकड़ रहा है। दबंगो ने मिलीभगत कर संत कबीर बाबा के आश्रम और मंदिर का ही कर बैनामा करा दिया। धोखाधड़ी से दबंगो ने मंदिर का बैनामा कराया। आश्रम के सेवादारों को आश्रम के जीर्णोद्धार का झांसा भी दिया गया था। दबंगों के खिलाफ बागपत प्रशासन से कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों की पंचायत हुई है।