बड़ौत: सिलाना में कोल्हू से चोरी हुए खोई से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली मामले में सिलाना निवासी आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद
Baraut, Bagpat | Mar 2, 2024 सिलाना निवासी देवेंद्र ने गुरुवार को छपरौली थाने पर तहरीर देकर बताया कि सन्नी निवासी सिलाना व मोंटू निवासी एलम ने कोल्हू से उसका खोई से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को चोरी कर लिया। छपरौली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर सिलाना निवासी 1 आरोपी सन्नी पुत्र जयवीर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से ट्रॉली सहित चोरी किया हुआ ट्रैक्टर बरामद किया गया है।