बड़ौत: बामनौली के जंगल में घास काटते समय महिला पर 4 लोगों द्वारा बलकटी से हमला करने के मामले में बलकटी के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Mar 2, 2024 25 फरवरी को बामनौली निवासी सोनू ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि रविंद्र, सतेंद्र व 2 अज्ञात व्यक्तियों ने जंगल में घास काटते समय उसकी माता व पत्नी पर बलकटी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी है। बिनौली पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी रविंद्र निवासी बामनौली को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त बलकटी बरामद की है।