भगवानपुर: खेतिहर मजदूर यूनियन ने किसानों-मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया, सौंपा मांग पत्र
भगवानपुर में बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के बैनर तले खेतिहर मजदूरों एवं किसानों की विभिन्न प्रमुख मांगों को लेकर बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे से भगवानपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना की अध्यक्षता बिजली पंडित ने की।