जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी के निर्देशानुसार, महिला एवं बाल विकास निगम, कटिहार द्वारा दिनांक 28.11.2026 को Elimination of Child, Early and Forced Marriage के जागरूकता कार्यक्रम पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बठेली में बाल विवाह उन्मूलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों से छात्राओं को अवगत कराते हुए उन्हें इसके उन्मूलन हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया। साथ ही, इस विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम तीन छात्राओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, सभी प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें डायरी एवं पेन वितरित किए गए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाना तथा बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित करना था।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar #katihar #BaalVivahMuktBharat #ChildMarriageFreeIndia #DistrictAdministration
Katihar, Bihar | Nov 28, 2026