सामुदायिक शिकायत प्रबंधन एवं निवारण प्रणाली तथा संचार के विभिन्न अवयवों पर एकदिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन
आज दिनांक 28 नवंबर 2026 को जीविका, कटिहार की ओर से एकदिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन कार्यालय के सभागार मे किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संकुल स्तरीय संगठन में सामुदायिक स्तर से प्राप्त शिकायत हेतु शिकायत निवारण प्रबंधन प्रणाली को लागु करना व प्रबंधन करना है तथा संचार के विभिन्न आयामों एवं अवयवों से सभी प्रखंडों से आए जीविका कर्मियों को अवगत कराना तथा सामुदायिक संगठन के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु प्रभावी कार्यनीति का निर्धारण करना था। प्रशिक्षण के दौरान संचार की भूमिका एवं उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, संचार के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रतिभागियों को बताया गया कि प्रभावी संचार के माध्यम से जीविका की गतिविधियों, सामुदायिक प्रयासों एवं उपलब्धियों को बेहतर तरीके से जन-जन तक पहुँचाया जा सकता है। इसके पश्चात संचार से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया ।
इसी क्रम में प्रेरणादायक स्वयं सहायता समूहों एवं उनकी सदस्यों की सफलता की कहानियों के केस स्टडी तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि किस प्रकार एक साधारण ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बचत, ऋण एवं आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती है। ऐसी प्रेरणादायक कहानियों को व्यवस्थित तरीके से लिखकर समाज के सामने प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि अन्य महिलाएं भी उनसे प्रेरणा ले सकें।
महिलाओं की सफलता, आजीविका के नवाचारों एवं सामुदायिक संगठनों के बेहतर प्रयासों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है।
सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर चर्चा करते हुए बताया गया कि आज डिजिटल माध्यम किसी भी गतिविधि एवं उपलब्धि को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से जीविका की गतिविधियों एवं सफलता की कहानियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से CLF एवं VO को भी सोशल मीडिया से जोड़ने तथा उनके द्वारा संचालित गतिविधियों और उपलब्धियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
प्रशिक्षण में सामुदायिक कैडरों एवं संकुल संघ के लिए एकदिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण आयोजित करने के विषय पर भी चर्चा की गई। इसके माध्यम से सामुदायिक स्तर पर कार्य करने वाले कैडरों एवं संकुल संघ के प्रतिनिधियों की संचार क्षमता, जानकारी एवं कौशल को विकसित करने पर जोर दिया गया, ताकि वे अपने क्षेत्र में संचालित गतिविधियों एवं सफल प्रयासों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकें।
अंततः प्रशिक्षण मे प्रशिक्षक रुपेश कुमार प्रबंधक संचार ने इस बात पर विशेष बल दिया गया कि प्रभावी संचार, गुणवत्तापूर्ण केस स्टडी, सामुदायिक वीडियो एवं सोशल मीडिया के समुचित उपयोग से जीविका के कार्यों को नई पहचान मिलेगी। साथ ही, ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar JEEVIKA Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Nov 28, 2026