Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
मोदी
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
raviktr5
कटिहार रेलवे स्टेशन पर फोन चोरी करने के आरोप में चोर को यात्रियों ने पकड़ा
Katihar, Katihar
| Nov 28, 2026
MORE NEWS
दो दिवसीय प्रशासनिक समीक्षा सम्मेलन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' सभागार में विभागीय वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिलाधिकारियों एवं वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों के साथ प्रशासनिक कार्यों एवं विधि-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। अपराध, भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #प्रशासनिक_समीक्षा #विधि_व्यवस्था #सुशासन #ZeroTolerance #BiharGovernment #BiharPolice #BiharNews Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Public Relations Office Katihar Government of Bihar
Katihar, Bihar | Nov 28, 2026
जन-जन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर... आपकी #कटिहार_पुलिस — हर कदम, हर मोड़ पर आपके साथ। 🚓 #पुलिस_अधीक्षक, कटिहार के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु #कटिहार_पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Katihar Police Bihar Education Department Bihar Health Department CM Samrat Department of Agriculture, Government of Bihar Transport Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar Industries Department, Bihar
Katihar, Bihar | Nov 28, 2026
# फसल सुरक्षा से लेकर रबी बीज वितरण तक कृषि विभाग सक्रिय, जिला कृषि पदाधिकारी ने विभिन्न प्रखंडों का किया निरीक्षण एवं समीक्षा **कटिहार, 28 नवंबर 2026।** जिले में रबी मौसम की कृषि गतिविधियों को गति देने, किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने तथा फसलों को कीटों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार स्थलीय निरीक्षण एवं किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 28.11.2026 को जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार श्री राजीव कुमार द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कृषि कार्यों एवं बीज वितरण कार्यक्रम का निरीक्षण तथा समीक्षा की गई। **1. मक्का फसल में फॉल आर्मीवर्म कीट का सर्वेक्षण एवं प्रबंधन** जिले के विभिन्न प्रखंडों में कृषि विभाग की टीम द्वारा मक्का फसल का स्थलीय सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान कुछ खेतों में मक्का फसल पर फॉल आर्मीवर्म (Fall Armyworm) कीट के प्रथम एवं द्वितीय अवस्था के लार्वा का प्रकोप पाया गया। इस दौरान खेतों में उपस्थित किसानों को कीट की पहचान एवं उसके प्रभावी तथा पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन की जानकारी दी गई। किसानों को अनावश्यक रासायनिक कीटनाशकों के छिड़काव से बचने तथा प्रारंभिक अवस्था में मिट्टी के घोल (Soil Slurry) को मक्का पौधे के प्रभावित भाग एवं गाभा (Whorl) में डालकर लार्वा के प्रबंधन की विधि समझाई गई। **2. कोढ़ा प्रखंड कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण एवं बीज वितरण की समीक्षा** आज अपराह्न 4:30 बजे जिला कृषि पदाधिकारी श्री राजीव कुमार द्वारा प्रखंड कृषि कार्यालय, कोढ़ा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रबी मौसम के लिए संचालित बीज वितरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पात्र किसानों के बीच शत-प्रतिशत बीज वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। **3. समेली प्रखंड में रबी बीज वितरण की समीक्षा एवं बीज उपचार पर जोर** जिला कृषि पदाधिकारी श्री राजीव कुमार एवं उप परियोजना निदेशक, आत्मा श्री शशिकांत झा द्वारा समेली प्रखंड में संचालित रबी बीज वितरण कार्यक्रम का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। इस दौरान वितरित किए जा रहे बीजों की गुणवत्ता, निर्धारित मानकों एवं अब तक की वितरण प्रगति की जांच की गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने शेष बचे बीजों का वितरण शीघ्रता से पात्र एवं योग्य किसानों के बीच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों को बीज के साथ उपलब्ध कराए जा रहे कृषि उपादानों के उचित उपयोग एवं प्रयोग विधि की जानकारी दी। विशेष रूप से बुआई से पूर्व बीज उपचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि फसल में रोगों का प्रकोप कम हो तथा बेहतर उत्पादन एवं गुणवत्ता प्राप्त हो सके। **4. कुरसेला प्रखंड में चना, मटर एवं मक्का बीज वितरण की समीक्षा** जिला कृषि पदाधिकारी श्री राजीव कुमार द्वारा कुरसेला प्रखंड में चना, मटर एवं मक्का बीज वितरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान अब तक किए गए बीज वितरण की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि शेष बचे बीजों का वितरण निर्धारित समय-सीमा के अंदर पात्र एवं योग्य किसानों के बीच सुनिश्चित करते हुए बीज वितरण कार्य को शत-प्रतिशत (100%) पूर्ण कराएं। साथ ही, पोर्टल पर ससमय शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर समेली प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री भानु भवेश, कृषि समन्वयक श्री शिवेश कुमार एवं श्री रंजन पंडित, किसान सलाहकार श्री सुनील शर्मा, श्री नंदन राज एवं श्री सुमन कुमार झा, कार्यपालक सहायक श्री मुकेश कुमार सहित अन्य कृषि कर्मी एवं किसान उपस्थित थे। **जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार ने बताया कि** कृषि विभाग का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज एवं कृषि उपादान उपलब्ध कराने के साथ-साथ फसल सुरक्षा एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना है। सभी प्रखंडों में बीज वितरण की नियमित समीक्षा, फसल सर्वेक्षण एवं किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देने का कार्य लगातार जारी रहेगा। बीज वितरण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। Department of Agriculture, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Nov 28, 2026
नशा मुक्ति अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय नयाटोला, अमदाबाद मे पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन:- Department of Agriculture, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Chief Electoral Officer, Bihar CM Samrat Katihar Police
Katihar, Bihar | Nov 28, 2026
जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी के निर्देशानुसार, महिला एवं बाल विकास निगम, कटिहार द्वारा दिनांक 28.11.2026 को Elimination of Child, Early and Forced Marriage के जागरूकता कार्यक्रम पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बठेली में बाल विवाह उन्मूलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों से छात्राओं को अवगत कराते हुए उन्हें इसके उन्मूलन हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया। साथ ही, इस विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम तीन छात्राओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, सभी प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें डायरी एवं पेन वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाना तथा बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित करना था। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar #katihar #BaalVivahMuktBharat #ChildMarriageFreeIndia #DistrictAdministration
Katihar, Bihar | Nov 28, 2026
संडे ऑन साइकिल के 100वें सप्ताह एवं नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के 11वें सप्ताह पर कटिहार में निकलेगी साइकिल रैली कटिहार, 28 नवंबर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत, कटिहार द्वारा 29 नवंबर 2026 (रविवार) को संडे ऑन साइकिल अभियान के 100वें सप्ताह के विशेष अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही दो वर्षों तक संचालित होने वाले नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के 11वें सप्ताह के अंतर्गत युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे जिला समाहरणालय, कटिहार से होगा। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार के माननीय विधायक श्री तारकिशोर प्रसाद जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नियमित शारीरिक व्यायाम, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। वहीं, नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के माध्यम से युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दो वर्षों तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। इस संयुक्त आयोजन में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों, युवाओं, खेल प्रशिक्षुओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ शरीर, नशामुक्त समाज और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। मेरा युवा भारत, कटिहार की ओर से जिले के सभी युवाओं एवं आम नागरिकों से इस विशेष आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। #katihar
Katihar, Bihar | Nov 28, 2026
सामुदायिक शिकायत प्रबंधन एवं निवारण प्रणाली तथा संचार के विभिन्न अवयवों पर एकदिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन आज दिनांक 28 नवंबर 2026 को जीविका, कटिहार की ओर से एकदिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन कार्यालय के सभागार मे किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संकुल स्तरीय संगठन में सामुदायिक स्तर से प्राप्त शिकायत हेतु शिकायत निवारण प्रबंधन प्रणाली को लागु करना व प्रबंधन करना है तथा संचार के विभिन्न आयामों एवं अवयवों से सभी प्रखंडों से आए जीविका कर्मियों को अवगत कराना तथा सामुदायिक संगठन के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु प्रभावी कार्यनीति का निर्धारण करना था। प्रशिक्षण के दौरान संचार की भूमिका एवं उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, संचार के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रतिभागियों को बताया गया कि प्रभावी संचार के माध्यम से जीविका की गतिविधियों, सामुदायिक प्रयासों एवं उपलब्धियों को बेहतर तरीके से जन-जन तक पहुँचाया जा सकता है। इसके पश्चात संचार से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया । इसी क्रम में प्रेरणादायक स्वयं सहायता समूहों एवं उनकी सदस्यों की सफलता की कहानियों के केस स्टडी तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि किस प्रकार एक साधारण ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बचत, ऋण एवं आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती है। ऐसी प्रेरणादायक कहानियों को व्यवस्थित तरीके से लिखकर समाज के सामने प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि अन्य महिलाएं भी उनसे प्रेरणा ले सकें। महिलाओं की सफलता, आजीविका के नवाचारों एवं सामुदायिक संगठनों के बेहतर प्रयासों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है। सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर चर्चा करते हुए बताया गया कि आज डिजिटल माध्यम किसी भी गतिविधि एवं उपलब्धि को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से जीविका की गतिविधियों एवं सफलता की कहानियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से CLF एवं VO को भी सोशल मीडिया से जोड़ने तथा उनके द्वारा संचालित गतिविधियों और उपलब्धियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। प्रशिक्षण में सामुदायिक कैडरों एवं संकुल संघ के लिए एकदिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण आयोजित करने के विषय पर भी चर्चा की गई। इसके माध्यम से सामुदायिक स्तर पर कार्य करने वाले कैडरों एवं संकुल संघ के प्रतिनिधियों की संचार क्षमता, जानकारी एवं कौशल को विकसित करने पर जोर दिया गया, ताकि वे अपने क्षेत्र में संचालित गतिविधियों एवं सफल प्रयासों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकें। अंततः प्रशिक्षण मे प्रशिक्षक रुपेश कुमार प्रबंधक संचार ने इस बात पर विशेष बल दिया गया कि प्रभावी संचार, गुणवत्तापूर्ण केस स्टडी, सामुदायिक वीडियो एवं सोशल मीडिया के समुचित उपयोग से जीविका के कार्यों को नई पहचान मिलेगी। साथ ही, ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar JEEVIKA Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Nov 28, 2026
सास को गोद में लेकर पहुंची समाहरणालय, ट्राईसाइकिल की आस में छलकी ममता
Katihar, Katihar | Nov 28, 2026