आबू रोड: आबूरोड के ओर गांव में शराब की दुकान पर पथराव और लूटपाट की वारदात का 24 घंटे में पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित ओर गांव के पास शराब की दुकान पर पथराव और करीब 5 हजार रुपये की नकदी लूटने की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया।पुलिस के अनुसार शराब के कम पैसे देने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद 5 से 7 बदमाशों ने दुकान पर पथराव कर लूटपाट की और करीब 5 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए थे।