कायमगंज: बलोखर गांव के पास पेट्रोल पंप पर QR कोड मांगने पर युवक को पीटा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बलोखर गांव के पास पेट्रोल पंप पर QR कोड मांगने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मारपीट में पेट्रोल पंप कर्मी समेत सात लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह वायरल हो गया।वीडियो सिकन्दरपुर नगला विनायक गांव का बताया जा रहा है। इसमें कई लोग एक युवक को घेरकर हाथों और लाठी-डंडों से पीटते दिख रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।