Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

उचेहरा (सतना) के भराहटा गांव में बाबा साहेब की मूर्ति से छेड़छाड़! सड़क पर उतरे लोग 🚨 #Uchehra #BharahataGaon #SatnaNe

Unchahara, Satna | Apr 12, 2026

MORE NEWS

सतना रेलवे स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा! नशेड़ी ने RPF जवान का डंडा छीनकर कर दी पिटाई
सतना रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक युवक ने आरपीएफ के हेड कांस्टेबल पर ही हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल गोविंद नारायण सिंह ने प्लेटफॉर्म पर नशे की हालत में पटरी पर गिर रहे युवक को बचाया। लेकिन फटकार लगते ही युवक भड़क गया, जवान का डंडा छीन लिया और उसी से हमला कर दिया।
कुछ ही देर में वेंडरों और पुलिसकर्मियों की मदद से आरोपी को काबू कर लिया गया। जीआरपी ने आरोपी बिहारीलाल, निवासी कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश), के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुंबई जा रहा था, लेकिन नशे की वजह से सतना स्टेशन पर उतरकर भटकने लगा।#Satna #SatnaNews #RPF #GRP #RailwayStation

सतना रेलवे स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा! नशेड़ी ने RPF जवान का डंडा छीनकर कर दी पिटाई सतना रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक युवक ने आरपीएफ के हेड कांस्टेबल पर ही हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल गोविंद नारायण सिंह ने प्लेटफॉर्म पर नशे की हालत में पटरी पर गिर रहे युवक को बचाया। लेकिन फटकार लगते ही युवक भड़क गया, जवान का डंडा छीन लिया और उसी से हमला कर दिया। कुछ ही देर में वेंडरों और पुलिसकर्मियों की मदद से आरोपी को काबू कर लिया गया। जीआरपी ने आरोपी बिहारीलाल, निवासी कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश), के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुंबई जा रहा था, लेकिन नशे की वजह से सतना स्टेशन पर उतरकर भटकने लगा।#Satna #SatnaNews #RPF #GRP #RailwayStation

Unchahara, Satna | Jul 12, 2026

प्रेम प्रसंग बना पति की हत्या की वजह, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में रामपुर बाघेलान पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि लापता विपिन कुमार यादव को उसकी पत्नी आंचल यादव के प्रेमी सुनील कुशवाहा ने घूमने के बहाने टीकर गांव बुलाया। वहां अपने साथी के साथ शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर शव पहले कुएं में फेंका गया, फिर पुलिस के दबाव के बाद निकालकर जमीन में दफना दिया गया। कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में खुदाई कर शव बरामद किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि विवाह से पहले से चल रहे प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। मामले में रामपुर बाघेलान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।#Satna #RampurBaghelan #CrimeNews #MurderCase LoveAffair PoliceAction MadhyaPradesh BreakingNews VindhyaNews SatnaPolice Justice HindiNews

प्रेम प्रसंग बना पति की हत्या की वजह, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में रामपुर बाघेलान पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि लापता विपिन कुमार यादव को उसकी पत्नी आंचल यादव के प्रेमी सुनील कुशवाहा ने घूमने के बहाने टीकर गांव बुलाया। वहां अपने साथी के साथ शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर शव पहले कुएं में फेंका गया, फिर पुलिस के दबाव के बाद निकालकर जमीन में दफना दिया गया। कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में खुदाई कर शव बरामद किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि विवाह से पहले से चल रहे प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। मामले में रामपुर बाघेलान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।#Satna #RampurBaghelan #CrimeNews #MurderCase LoveAffair PoliceAction MadhyaPradesh BreakingNews VindhyaNews SatnaPolice Justice HindiNews

Unchahara, Satna | Jul 11, 2026

वुमन अचीवर अवॉर्ड : सेवा, साहस और नेतृत्व के लिए सम्मानित हुईं मीरा सिंह
इंदौर। दैनिक भास्कर द्वारा होटल एसेंशिया में आयोजित वुमन अचीवर अवॉर्ड समारोह में समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष  ने कहा कि हर महिला में आत्मविश्वास, सहनशीलता और बदलाव लाने की अद्भुत क्षमता होती है। उन्हें केवल अवसर देने की आवश्यकता है।
समारोह में आबकारी उप निरीक्षक मीरा सिंह को शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य, साहसिक नेतृत्व, सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण में प्रेरक योगदान के लिए वुमन अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और प्रेरणादायी व्यक्तित्व का प्रमाण है।
कार्यक्रम में अभिनेत्री एवं मॉडल  ने महिला सशक्तिकरण को समाज की आवश्यकता बताया, जबकि पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर  भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर नि

वुमन अचीवर अवॉर्ड : सेवा, साहस और नेतृत्व के लिए सम्मानित हुईं मीरा सिंह इंदौर। दैनिक भास्कर द्वारा होटल एसेंशिया में आयोजित वुमन अचीवर अवॉर्ड समारोह में समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि हर महिला में आत्मविश्वास, सहनशीलता और बदलाव लाने की अद्भुत क्षमता होती है। उन्हें केवल अवसर देने की आवश्यकता है। समारोह में आबकारी उप निरीक्षक मीरा सिंह को शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य, साहसिक नेतृत्व, सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण में प्रेरक योगदान के लिए वुमन अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और प्रेरणादायी व्यक्तित्व का प्रमाण है। कार्यक्रम में अभिनेत्री एवं मॉडल ने महिला सशक्तिकरण को समाज की आवश्यकता बताया, जबकि पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नि

Unchahara, Satna | Jul 10, 2026

यूट्यूब से सीखी चोरी की ट्रिक, 5 नाबालिगों का गैंग गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद
सतना। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 5 नाबालिगों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए उनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत की 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यूट्यूब से बाइक को डायरेक्ट स्टार्ट करने का तरीका सीखा और लॉक खुला छोड़ने वाले वाहनों को निशाना बनाते थे।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने सिविल लाइन क्षेत्र से 5 और कोतवाली क्षेत्र से 1 बाइक चोरी की थी। सभी विधि-विरुद्ध बालकों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह रीवा भेज दिया गया।
चिंता का विषय: इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट से अपराध के तरीके सीखकर नाबालिग भी गंभीर अपराधों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे अभिभावकों और समाज की सतर्कता पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है।#सतना #crimenews #mppolice #madhya_pradesh #vindhyanews

यूट्यूब से सीखी चोरी की ट्रिक, 5 नाबालिगों का गैंग गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद सतना। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 5 नाबालिगों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए उनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत की 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यूट्यूब से बाइक को डायरेक्ट स्टार्ट करने का तरीका सीखा और लॉक खुला छोड़ने वाले वाहनों को निशाना बनाते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने सिविल लाइन क्षेत्र से 5 और कोतवाली क्षेत्र से 1 बाइक चोरी की थी। सभी विधि-विरुद्ध बालकों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह रीवा भेज दिया गया। चिंता का विषय: इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट से अपराध के तरीके सीखकर नाबालिग भी गंभीर अपराधों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे अभिभावकों और समाज की सतर्कता पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है।#सतना #crimenews #mppolice #madhya_pradesh #vindhyanews

Unchahara, Satna | Jul 9, 2026

कलेक्ट्रेट परिसर से दिनदहाड़े स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर
सतना। संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में दिनदहाड़े वाहन चोरी की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। रघुराजनगर ग्रामीण एसडीएम कार्यालय में पदस्थ लिपिक शिवांक त्रिपाठी की स्कूटी (MP19 MU 9952) पार्किंग से चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दिया है। पीड़ित की शिकायत पर Madhya Pradesh Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी कलेक्ट्रेट परिसर से एक अन्य सरकारी कर्मचारी की स्कूटी चोरी हो चुकी है।#Satna #ScootyTheft #Collectorate #CCTV #CrimeNews VehicleTheft MadhyaPradesh SatnaPolice BreakingNews

कलेक्ट्रेट परिसर से दिनदहाड़े स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर सतना। संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में दिनदहाड़े वाहन चोरी की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। रघुराजनगर ग्रामीण एसडीएम कार्यालय में पदस्थ लिपिक शिवांक त्रिपाठी की स्कूटी (MP19 MU 9952) पार्किंग से चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दिया है। पीड़ित की शिकायत पर Madhya Pradesh Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी कलेक्ट्रेट परिसर से एक अन्य सरकारी कर्मचारी की स्कूटी चोरी हो चुकी है।#Satna #ScootyTheft #Collectorate #CCTV #CrimeNews VehicleTheft MadhyaPradesh SatnaPolice BreakingNews

Unchahara, Satna | Jul 9, 2026