कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, सांसद प्रतिनिधि श्री हरिसिंह रघुवंशी,कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री मयंक स्वर्णकार, सहित समिति के अशासकीय सदस्य एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में रबी सिंचाई वर्ष 2026-27 के लिए जल संसाधन संभाग अशोकनगर अंतर्गत जिले में संचालित जल संरचनाओं की जल भराव क्षमता अनुसार वर्ष 2026-27 में रबी फसल सिंचाई के लिए जल उपयोग सुनिश्चित करने एवं जल वितरण में आने वाली समस्याओं, उनके निराकरण एवं राजस्व वसूली पर चर्चा की गई। सिंचाई जलाशयों में उपलब्ध जल की मात्रा के अनुसार रबी सिंचाई के लक्ष्य का अनुमोदन।रबी सिंचाई प्रारंभ करने एवं नहरों को खोलने की संभावित तारीख का निर्धारण एवं संचालन। अमाही तालाब से नगरपालिका अशोकनगर को प्रदाय पेयजल का निर्धारण। फसलों का चुनाव एवं पानी का उपयोग। सिंचाई प्रणाली की कमियों / सुधार को दूर कर पानी का समुचित उपयोग करना।सिंचाई राजस्व वसूली के सबंध में चर्चा। मत्स्य विभाग को सिंचाई विभाग के तालाबों के मत्स्यपालक पट्टाधारियों / समितियों की सूची विभाग को उपलब्ध कराने।एम.पी.ई.बी. कार्यालय, विभिन्न बैंकों, रजिस्टार कार्यालय एवं शस्त्र लायसेंस कार्यालय द्वारा जल संसाधन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लिये जाने पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में जिले के अमाही तालाब से शहर की पेयजल आपूर्ति हेतु नगरपालिका अध्यक्ष की मांग अनुसार पर्याप्त (5.32 एम.सी.एम.) जल संरक्षित किए जाने का निर्णय लिया गया ताकि अल्पवर्षा की स्थिति के दृष्टिगत पेयजल की कमी न हो। बैठक में निर्देशित किया गया कि अल्पवर्षा की स्थिति के मद्देनजर जल संसाधन विभाग एवं कृषि विभाग के विशेषज्ञ आपसी सहमति से किसानों के हित में रबी फसल की बुआई हेतु अनुकूल फसलों का चयन करने हेतु सलाह (एडवायजरी) जारी करेंगे। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि अमाही तालाब से संरक्षित पेयजल के अलावा किसानों को सिंचाई हेतु एक पानी (पलेवा) 200 हेक्टेयर रकबा के लिए नहर में छोड़ा जावेगा। रबी सिंचाई हेतु नहरों को माह नवम्बर प्रथम सप्ताह से खुलवाए जाने का निर्णय लिया गया। जिससे रबी सिंचाई 2026-27 समय पर संचालित की जा सके। केशोपुर तालाब (डूब क्षेत्र) के जल का समुचित उपयोग किया जावे। जिससे जल की बर्बादी न हो।
#ashoknagar