बड़गांव: सपा सांसद की राणा सांगा पर टिप्पणी के विरोध में करणी सेना ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
सपा सांसद की टिप्पणी पर करणी सेना का विरोध प्रदर्शन। दरअसल सपा सांसद रामजीलाल सुमन की राणा सांगा पर विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ गुरुवार को करणी सेना ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। करणी सेना के अर्जुन सिंह चुंडावत ने इसे विकृत मानसिकता बताते हुए सांसद की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।