बड़गांव: देहलीगेट स्थित रेस्टोरेंट की किचन चिमनी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
देहलीगेट स्थित रेस्टोरेंट की चिमनी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू। दरअसल बुधवार सुबह उदयपुर के देहलीगेट स्थित बावर्ची रेस्टोरेंट की किचन चिमनी में आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा नुकसान होने से बच गया।