बड़गांव: सपा सांसद की राणा सांगा पर की गई टिप्पणी पर मंत्री ने दी प्रतिक्रिया, कहा- सांसद के नाम में राम लेकिन मानसिकता विकृत
सपा सांसद की राणा सांगा पर टिप्पणी पर मंत्री खराड़ी ने कलेक्ट्रेट पर दी प्रतिक्रिया। दरअसल सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी को लेकर राजस्थान में सियासी उबाल जारी है। इसी क्रम में बुधवार को TAD मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सपा सांसद का नाम भले ही राम से शुरू होता है लेकिन उनकी मानसिकता विकृत है।