बड़गांव: कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मार्गदर्शी बैंक एसबीआई की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित
गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिषद सभागार में मार्गदर्शी बैंक एसबीआई की जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम दीपेंद्र सिंह ने की और इसमें बैंकिंग आंकड़े, वार्षिक साख योजना, केसीसी प्रगति और सरकारी ऋण योजनाओं की समीक्षा की गई। एडीएम ने किसानों, ग्रामीणों और लघु उद्यमियों को अधिक लाभ देने के निर्देश दिए।