बड़गांव: कलेक्ट्रेट स्थित मिनी सभागार में ग्रामीण उद्यमिता प्रशिक्षण संस्थान की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई
गुरुवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आरसेटी की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में संयुक्त निदेशक, आरसेटी ने अब तक हुए प्रशिक्षण और गतिविधियों की जानकारी दी तथा पिछली बैठक के निर्देशों की अनुपालना पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।