बंदगांव: तेंदा और जोंकों गांव में अफीम के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित
कराईकेला थाना क्षेत्र के बीहड़ जंगल इलाके तेंदा और जोंकों गांव में रविवार को अफीम की खेती व नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में आयोजित अभियान में ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और कानूनी नुकसान की जानकारी दी गई।