#बालोतरा: अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।
59 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।
शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन ब्रेजा कार जब्त।
अभियुक्त रामाराम गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार कॉवत आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम एवं शराब तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री गिरधरसिंह आरपीएस, वृताधिकारी सिवाना के सुपरविजन में श्री चन्द्रसिंह निपु. थानाधिकारी सिवाना एवं श्री ओमाराम उनि. प्रभारी डीएसटी बालोतरा के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए ब्रेजा कार में ले जाई जा रही करीबन 59 कार्टन (50 कार्टन एवं 431 पव्वे) अंग्रेजी शराब जब्त कर अभियुक्त रामाराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
@policerajasthan
#BalotraPolice #IllegalLiquor #ExciseAct #CrimeNews
Barmer, Rajasthan | Nov 28, 2026