#बालोतरा: अवैध बजरी खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।
अवैध खनन/परिवहन में प्रयुक्त वाहन 02 डम्पर व 08 ट्रैक्टर-ट्रोली जब्त।
10 चालक/अभियुक्त जसाराम, दुदाराम, धर्माराम, वीरमाराम, भवानीसिंह, रमेश, रतनाराम, देवाराम, मीठालाल व पीराराम गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार कॉवत आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध खनन के कारोबारियों पर विधिक शिकंजा कसने एवं अवैध खनन के सभी संदिग्ध ठिकानों को ध्वस्त कर अवैध खनन की पूर्ण रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिए गए दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, श्री योगेश चौधरी आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा, श्री शिव नारायण चौधरी आरपीएस, वृताधिकारी बालोतरा एवं श्री गिरधरसिंह आरपीएस, वृताधिकारी सिवाना के निकट सुपरविजन में श्री नरपतदान निपु. थानाधिकारी समदड़ी, श्री भंवरसिंह नि.पु. थानाधिकारी जसोल, श्री हिंगलाजदान निपु. थानाधिकारी बालोतरा, श्री बाबुराम निपु. थानाधिकारी पचपदरा एवं श्री शंकरलाल निपु. थानाधिकारी सिणधरी के नेतृत्व में अलग- अलग पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी खनन/परिवहन में प्रयुक्त वाहन 02 डम्पर तथा 08 ट्रैक्टर-ट्रोली को जब्त कर कुल 10 प्रकरण दर्ज कर कुल 10 चालक/अभियुक्त जसाराम, दुदाराम, धर्माराम, वीरमाराम, भवानीसिंह, रमेश, रतनाराम, देवाराम, मीठालाल व पीराराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
@policerajasthan
#BalotraPolice #IllegalMining #BajriMafia #PoliceAction