Luxury और Convenience के लिए 'Keyless Entry' और 'Push Start-Stop' वाली गाड़ियां तो ले लीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये स्मार्ट गाड़ियां चोरों के रडार पर हैं?
आजकल चोर चाबी चुराने की जहमत नहीं उठाते, बल्कि 'Relay Attack' जैसी High Tech तकनीक का इस्तेमाल करके घर के अंदर रखी चाबी के Signal को बाहर ही Capture कर लेते हैं। थोड़ी सी लापरवाही आपकी लाखों की गाड़ी को पलभर में गायब कर सकती है!
कुछ आसान तरीकों का इस्तेमाल कर आप अपनी कार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते है।
• चाबी के Radio Signal को Block करने के लिए 'Faraday Pouch' या किसी बंद मेटल बॉक्स का उपयोग करें।
• अगर पाउच नहीं है, तो चाबी को एल्युमिनियम फॉयल में कसकर लपेटकर रखें ताकि Signal बाहर न जा सके।
• घर के मुख्य दरवाजे या खिड़की के पास कभी भी कार की चाबी न रखें।
• अपनी गाड़ी की Security को Next Level पर Upgrade करने के लिए Hidden GPS Tracker जरूर Install करवाएं।
• स्मार्ट बनिए, सुरक्षित रहिए! थोड़ी सी तकनीकी सावधानी आपकी कार को पूरी तरह से सेफ रखेगी!
चोरी की कोई भी घटना होने पर तुरंत 112 पर कॉल करें ताकि समय पर पुलिस कार्रवाई की जा सके।
#RelayAttack #CarSafety #KeylessEntry #AntiTheft #BalotraPolice
3 views | Barmer, Rajasthan | Nov 26, 2026