#बालोतरा: थाना गुड़ामालानी द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही।
अवैध मादक पदार्थ 186.931 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद।
तस्करी में प्रयुक्त वाहन हुंडई अल्काज़ार कार जब्त।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार कॉवत आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री सुमेरसिंह राठौड़ आरपीएस, वृताधिकारी गुड़ामालानी के निकट सुपरविजन में श्री सुरेन्द्र कुमार निपु. थानाधिकारी गुड़ामालानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अल्काजार कार में भरे 186.931 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन हुंडई अल्काज़ार कार को जब्त करने में सफलता प्राप्त की गई।
पुलिस कार्यवाहीः- ज्ञात रहे कि दिनांक 19.11.2026 को थाना गुड़ामालानी से गश्त पर रवाना हुए श्री रंगाराम हैडकानि. 604 द्वारा सूचना दी गई कि गुड़ामालानी से रामजी का गोल हाईवे पर, सरहद गुड़ामालानी स्थित कृषि मंडी के पास दो वाहनों के मध्य सड़क दुर्घटना हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में से एक हुंडई अल्काज़ार कार संख्या आरजे 16 यूडी 6896 में अवैध मादक पदार्थ होने की पूर्ण संभावना है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा उक्त वाहन की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसमें से कुल 186.931 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। अवैध मादक पदार्थ एवं वाहन को जब्त कर पुलिस थाना गुड़ामालानी पर प्रकरण संख्या 211 दिनांक 20.11.2026, धारा 8/15, 25 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 345(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। बरामद अवैध मादक पदार्थ के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला, परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों तथा तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस टीमः-
01. श्री सुरेन्द्र कुमार निपु. थानाधिकारी गुड़ामालानी,
02. श्री मूलचन्द सउनि. थाना गुड़ामालानी,
03. श्री रंगाराम हैडकानि. 604 थाना गुड़ामालानी,
04. श्री चेतन कानि. 639 थाना गुड़ामालानी,
05. श्री छताराम कानि. 597 थाना गुड़ामालानी,
06. श्री पाबुराम कानि. 488 थाना गुड़ामालानी,
07. श्री भंवराराम चा.कानि. 609 थाना गुड़ामालानी।
@policerajasthan
#BalotraPolice #NDPSAct #SayNoToDrugs #PoliceAction