शिकोहाबाद: गैंगलीडर, हिस्ट्रशीटर अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ डीके अपराध माफिया के रूप में घोषित, शिकोहाबाद थाने में किया गया पंजीकरण
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चौथ वसूली, अपहरण, हत्या का प्रयास, षड़यंत्र, धोखाधड़ी, हेराफेरी, छल कपट व कूट रचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी बैनामा कराने वाले गैंगलीडर, हिस्ट्रशीटर अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ डीके को अपराध माफिया के रूप में घोषित किया गया है जिसे थाना शिकोहाबाद पर पंजीकरण करते हुए अभियुक्त की निगरानी प्रारम्भ की गयी है।