शिकोहाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र के उसायनी रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल, कराया गया इलाज
थाना टूण्डला क्षेत्र उसायनी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई बहन बुधवार दोपहर तीन बजे करीबन घायल हो गये। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। घटना को लेकर घायल दोनों भाई बहन की मां ने जानकारी दी। दोनों को नगला खुशाली निवासी बताया।