शिकोहाबाद: जैन मंदिर चौराहे पर यातायात प्रभारी की बड़ी कार्रवाई, तेज पटाखा फोड़ने जैसी आवाज करने वाली बुलेट की गई सीज
बुधवार रात नौ बजे क़रीबन जैन मंदिर चौराहे पर बुलेट जिसको चालक देवेंद्र पुत्र रामनरायन निवासी रसीदपुर थाना निधौली कला जनपद एटा चला रहा था जिसने बुलेट का मोडिफाइड साइलेंसर लगा रखा था जो बहुत तेज पटाखा फोड़ने जैसी आवाज करता जा रहा था। प्रभारी यातायात द्वारा मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर धारा 207 एमबी एक्ट में सीज किया गया है।